मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण, इलाके में सेंट्रल फोर्स का मार्च

मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण, इलाके में सेंट्रल फोर्स का मार्च

बुधवार शाम रामनवमी की शोभायात्रा पर दंगाइयों के हमले के बाद हालात तनावपूर्ण

By : Swadesh News
मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में दंगे के बाद हालात तनावपूर्ण, इलाके में सेंट्रल फोर्स का मार्च

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के रेजीगर में बुधवार शाम रामनवमी की शोभायात्रा पर दंगाइयों के हमले के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। हमले के बाद एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस रातभर क्षेत्र में गस्त करती रही।

रेजीनगर में गुरुवार को हालत सामान्य नजर नहीं आ रहे। कानून व्यवस्था की बहाली और लोगों के मन में सुरक्षा का बोध करवाने के लिए इलाके में सेंट्रल फोर्स ने रूट मार्च किया है। बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और अन्य सीएपीएफ जवान इलाके में पुलिस के साथ मिलकर गश्त कर रहे हैं।