Athawale On Reservation

आरक्षण खत्म करने की मांग पर अठावले का पलटवार, राजनाथ सिंह के पुराने बयान से दिया जवाब

देश में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजनाथ सिंह के पुराने बयान का हवाला देते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार आरक्षण और

By : संजय चतुर्वेदी
आरक्षण खत्म करने की मांग पर अठावले का पलटवार, राजनाथ सिंह के पुराने बयान से दिया जवाब

athawale massage using rajnath old viral video

नई दिल्ली। देश में इन दिनों आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर सियासी बहस तेज है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुराने बयान का जिक्र करते हुए आरक्षण विरोधियों को जवाब दिया है।

अठावले ने शेयर किया राजनाथ सिंह का पुराना बयान

रामदास अठावले ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कुछ लोगों ने शायद इतिहास नहीं पढ़ा है। उन्होंने आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आरक्षण हटाने के सपने देख रहे हैं, उन्हें वह लंबे समय से चुनौती देते आ रहे हैं। अठावले ने खुद को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा से जुड़ा बताते हुए कहा कि वे उनके वैचारिक वंशज हैं।

राजनाथ सिंह के बयान का किया समर्थन

अठावले ने राजनाथ सिंह के पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया था कि किसी में आरक्षण खत्म करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने राजनाथ सिंह के इस बयान का पूरी तरह समर्थन किया। अठावले ने कहा कि एनडीए सरकार आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है।

आरक्षण हटाओ आंदोलन पर भी निशाना

आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर अठावले ने कहा कि जो भी देश की संप्रभुता और शोषित समाज को निशाना बनाने की कोशिश करेगा, उसे संविधान और समाज की ओर से जवाब मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी और अराजक तत्व देश और संविधान के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। अठावले ने ऐसे मामलों की गहराई से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जंतर-मंतर पर हुआ था प्रदर्शन

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन के तहत प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की थी। इसी मुद्दे के बीच अठावले का यह बयान सामने आया है।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026