‘सब अपने हैं’ का भाव ही शांति की कुंजी: भागवत

विश्व की सभी समस्याओं की जड़ अपनेपन का अभाव

नागपुर में समर्पण फाउंडेशन के रजत जयंती समारोह में डॉ. भागवत ने कहा कि दूसरों की चिंता और निःस्वार्थ सेवा मनुष्य का स्वभाव है।

By : नरेंद्र कुमार
विश्व की सभी समस्याओं की जड़ अपनेपन का अभाव

डॉ. मोहन भागवत ने कहा- 'मैं' और 'मेरा' से ऊपर उठकर विकसित करना होगा 'सब अपने हैं' का भाव

नागपुर में समाजसेवी संगठन 'समर्पण फाउंडेशन' के रजत जयंती समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं की जड़ दूसरों के प्रति अपनत्व और भाईचारे की भावना का अभाव है। जब तक मनुष्य 'मैं' और 'मेरा' की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर 'सब अपने हैं'
का भाव विकसित नहीं करेगा, तब तक विश्व में स्थायी शांति स्थापित करना कठिन है।

डॉ. भागवत शनिवार को नागपुर में समाजसेवी संगठन 'समर्पण फाउंडेशन' के रजत जयंती समारोह में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अपनत्व की भावना पूरे विश्व को जोड़ती है और समस्याओं के समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करती है। जिस प्रकार हम अपने सुखमय जीवन की कामना करते हैं, उसी प्रकार दूसरों के सुख और कल्याण की चिंता भी करनी चाहिए। अमेरिका यात्रा के दौरान एक सम्मेलन में नाइजीरिया के वक्ता की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक 'मैं और मेरा' की भावना समाप्त नहीं होगी, तब तक दुनिया में शांति नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि मनुष्य स्वभाव से दयालु और संवेदनशील है। यही गुण उसे दूसरों की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। सेवा दिखावे के लिए नहीं, बल्कि निःस्वार्थ भाव से निरंतर की जानी चाहिए। कोविड महामारी का उल्लेख करते हुए डॉ. भागवत ने बताया कि नागपुर में दो महीने के भीतर स्वयंसेवकों ने 40 प्रकार के सेवा कार्य किए थे, जिनमें समर्पण फाउंडेशन के कार्य भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि दूसरों की चिंता और सेवा करना मनुष्य का स्थायी स्वभाव है।

संबंधित सामग्री

लाइक का नशा, स्क्रॉलिंग की गिरफ्त में जिंदगी!

लाइक का नशा, स्क्रॉलिंग की गिरफ्त में जिंदगी!

सोशल मीडिया का बाध्यकारी उपयोग किशोरों और युवाओं में अवसाद, चिंता, नींद की समस्या और घटते आत्मविश्वास से जुड़ा पाया गया। विशेषज्ञ डिजिटल अनुशासन को समाधान मानते हैं।

Nov 17, 2026
लाइक का नशा, स्क्रॉलिंग की गिरफ्त में जिंदगी!

लाइक का नशा, स्क्रॉलिंग की गिरफ्त में जिंदगी!

  नए शोध ने बढाई  चिंता, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने  हाल ही में गंभीर चिंता व्यक्त की है

Nov 16, 2026
Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda Legacy: 24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले धरती आबा, जनजातीय गौरव सप्ताह में बिरसा मुंडा की गाथा

Birsa Munda, Janjatiya Gaurav Diwas, Janjatiya Gaurav Week, Ulgulan, Dharti Aaba, Madhya Pradesh tribal, Chotanagpur Tenancy Act, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026
Intercity Train Update: अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने बताई नई ट्रेन नहीं चलाने की वजह

Intercity Train Update: अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी का इंतजार बढ़ा, रेलवे ने बताई नई ट्रेन नहीं चलाने की वजह

अंबिकापुर से रायपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग को रेलवे ने फिलहाल खारिज कर दिया है। स्टेशन पर तीन ट्रेनों के रैक खड़े रहने से नई ट्रेन के लिए जगह नहीं है।

Nov 09, 2026
सज्जन शक्ति की चुप्पी से बढ़ती है अराजकता : होसबाले

सज्जन शक्ति की चुप्पी से बढ़ती है अराजकता : होसबाले

आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने युवाओं से संवाद, डिजिटल माध्यमों के संस्कारपूर्ण उपयोग और एसआईआर के समर्थन पर जोर दिया। उन्होंने काशी-मथुरा मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का समर्थन किया।

Nov 05, 2026