भारत-बांग्लादेश रिश्तों में तनाव की 3 बड़ी वजहें

शेख हसीना की वापसी पर क्यों अटका है भारत-बांग्लादेश रिश्ता? ये 3 मुद्दे बढ़ा रहे तनाव

शेख हसीना के प्रत्यर्पण, गंगा-तीस्ता जल बंटवारे और व्यापारिक विवादों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को मुश्किल में डाल दिया है।

By : हितेंद्र शर्मा
शेख हसीना की वापसी पर क्यों अटका है भारत-बांग्लादेश रिश्ता? ये 3 मुद्दे बढ़ा रहे तनाव

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में देश लौटने की बात कही है, अब उनकी वापसी की तैयारी को लेकर एक नया घटनाक्रम सामने आया है । 9 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक हसीना ने दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की है, हालांकि बांग्लादेश सरकार ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया है। हसीना की मौजूदगी के कारण भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पहले से तनाव है।  

शेख हसीना का प्रत्यर्पण सबसे बड़ा विवाद

अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी और उन्हें भारत आना पड़ा था, अपने कार्यकाल में हसीना ने भारत के साथ सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर सहयोग किया था ।

लेकिन उनके भारत में रहने को लेकर बांग्लादेश की मौजूदा सरकार लगातार आपत्ति जताती रही है, ढाका चाहता है कि भारत उन्हें वापस सौंपे, ताकि वे अपने खिलाफ दर्ज मामलों का सामना कर सकें । भारत ने कहा है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध पर तय कानूनी प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है, हसीना अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताती रही हैं। 

भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार भी तनाव से अछूता नहीं है। भारत ने बांग्लादेश के कुछ निर्यात उत्पादों और ट्रांसशिपमेंट सुविधाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। जवाब में बांग्लादेश ने भी भारत से आने वाले कुछ सामानों पर बंदरगाहों और सीमा मार्गों से जुड़ी पाबंदियां लगाई हैं, इससे दोनों देशों के कारोबार पर असर पड़ा है ।

तनाव के बावजूद भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं, भारत की पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और क्षेत्रीय संपर्क के लिए बांग्लादेश अहम है। वहीं बांग्लादेश की ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी की जरूरतें भारत से जुड़ी हैं।

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026