वैशाली नाव हादसे में 13 की मौत

वैशाली में गंगा में नाव पलटी, 13 की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। नाव में छेद और ओवरलोडिंग की बात सामने आई है। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

By : स्वदेश डेस्क
वैशाली में गंगा में नाव पलटी, 13 की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल

 बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई।  मंगलवार, 13 अक्टूबर की रात राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास यह हादसा हुआ। नाव पर सवार लोग नदी पार कर एक भोज में शामिल होने जा रहे थे । मरने वालों में बड़ी संख्या बच्चों की है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक  एक ही परिवार के सात बच्चों की भी इस हादसे में जान चली गई।

 हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है  शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। बचाए गए बच्चों ने नाव में छेद होने और उसमें पानी भरने की बात बताई है।  अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि नाव कैसे डूबी, बल्कि यह भी है कि पहले से चल रही नाव के परिचालन पर निगरानी क्यों नहीं रखी गई। जिला प्रशासन ने नाव मालिक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

  कैसे हुआ वैशाली में गंगा नाव हादसा?

रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार रात करीब  8:30 बजे रामपुर श्यामचंद पंचायत के पास नाव गंगा नदी में पलट गई,  नाव में 20 से 25 से ज्यादा लोगों के सवार होने की अलग-अलग रिपोर्टें सामने आई हैं। सभी लोग नदी पार कर दूसरे गांव में आयोजित भोज में जा रहे थे।

 हादसे के बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए नदी में उतरे। प्रशासन और आपदा बचाव दल ने भी राहत अभियान चलाया।  कई लोगों को बचाया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या 13 होने की पुष्टि जिला प्रशासन ने की।

  नाव में छेद था या ओवरलोडिंग बनी वजह?

हादसे में बचाए गए एक बच्चे ने बताया कि नाव में छोटा-सा छेद था, जिससे पानी अंदर आने लगा। पानी बढ़ने के बाद नाव संभालना मुश्किल हो गया और वह पलट गई। यह प्रत्यक्षदर्शी का बयान है। हादसे की अंतिम वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि नाव मालिक और नाव चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निगरानी की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की थी, उनकी भूमिका की जांच होगी। प्रशासन के मुताबिक , शुरुआती जानकारी में सामने आया कि नाव पहले से चल रही थी। ऐसे में स्थानीय स्तर पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं ।

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

 

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

अमिताभ बच्चन के बंगले को उड़ाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर हमले की धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को मिले धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन के जलसा बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस जांच में जुटी है।

Oct 23, 2026