Who is Air Marshal Ashutosh Dixit

Air Marshal Ashutosh Dixit: कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो बने वायुसेना के नए चीफ

भारतीय वायुसेना को अपना नया चीफ मिल गया है। देश के अनुभवी फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना की कमान सौंपने के केंद्र सरकार के फैसले पर अंतिम मुहर लग गई है।

By : विकास जैन
Air Marshal Ashutosh Dixit: कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो बने वायुसेना के नए चीफ

Air Marshal Ashutosh Dixit: कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो बने वायुसेना के नए चीफ

Air Marshal Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को अपना नया चीफ मिल गया है। देश के अनुभवी फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना की कमान सौंपने के केंद्र सरकार के फैसले पर अंतिम मुहर लग गई है। वह वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लेंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर को पदभार ग्रहण कर देश के नए एयर चीफ मार्शल बनेंगे।

सैन्य करियर और सर्वोच्च सम्मान

9 दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था। करीब चार दशकों के अपने करियर के दौरान उन्हें देश के कई सर्वोच्च सैन्य सम्मानों से नवाजा गया है। 2006 में वायु सेना मेडल, 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है। वह वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ, सदर्न एयर कमांड के एयर डिफेंस कमांडर तथा साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मिराज से तेजस तक महारत

एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में उनके पास कई प्रकार के फाइटर व ट्रांसपोर्ट विमानों पर 3,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग के कई वेरिएंट्स, जगुआर, स्वदेशी तेजस, हॉक, किरण, एएन-32, एवरो, आईएल-78 और एचपीटी-32 जैसे लड़ाकू व मालवाहक विमानों को उड़ाया है। वह ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन सिंदूर और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास कोप इंडिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।