Riyadh Airport Attack

Riyadh Airport Attack : सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 की मौत, 309 घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते शनिवार को एक धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...

By : विकास जैन
Riyadh Airport Attack : सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 की मौत, 309 घायल

Riyadh Airport Attack : सऊदी के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 की मौत, 309 घायल

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते शनिवार को एक धमाका हुआ, जिसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा रविवार सुबह जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है। यह हमला यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा दागे जा रहे मिसाइल हमलों के बीच हुआ है, जिसे पिछले एक दशक में सऊदी अरब में हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

12 की मौत, 309 घायल

खबरों के अनुसार हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 4 सऊदी नागरिक, 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, सूडान व फिलिस्तीन के 1-1 नागरिक शामिल हैं। तो वही हादसे में 309 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या अधिक होने के चलते अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति बनी हुई है।

बिना वॉर्निंग अलर्ट के हुआ हमला

खबरों के अनुसार, सऊदी अरब का अर्ली वॉर्निंग सिस्टम इस हमले से पहले कोई अलर्ट जारी नहीं कर सका, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण धमाके से ठीक दो दिन पहले भी इसी एयरपोर्ट पर एक हमला हुआ था, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई थी।

हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा

हमले के बाद हूती मीडिया ऑफिस के प्रमुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उनके समूह ने रियाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के परिचालन को प्रभावित कर दिया है। हूती संगठन ने कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को चेतावनी जारी करते हुए सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की बात कही है।