Nepal Seeks Climate Compensation

दान नहीं मुआवजा! विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत, चीन और अमेरिका से क्लाइमेट Compensation

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद जलवायु मुआवजे की मांग उठाई है। भारत, चीन और अमेरिका समेत बड़े उत्सर्जक देशों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया है।

By : संजय चतुर्वेदी
दान नहीं मुआवजा! विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत, चीन और अमेरिका से क्लाइमेट Compensation

Nepal demand compensation after flood

नेपाल। विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय मदद क लेकर नया रुख अपनाया है। नेपाल ने अब केवल मानवीय सहायता के बजाय जलवायु मुआवजे की मांग उठाई है। उसक कहना है कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में उसका योगदान बेहद कम है। लेकिन जलवायु परिवर्तन का गंभीर असर उसे झेलना पड़ रहा है।

नेपाल ने बाढ़ के बाद मुआवजे की मांग की

रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल का कहना है कि देश में जलवायु आपदाओं के बाद मिलने वाली मदद को सिर्फ मानवीय सहायता के तौर पर नहीं देखना चाहता। नेपाल अपनी कूटनीतिक रणनीति को मदद से आगे बढ़ाकर जलवायु न्याय और मुआवजे की दिशा में ले जाना चाहता है। नेपाल का कहना है कि यह किसी देश की ओर से दी जाने वाली चैरिटी का मामला नहीं है। बल्कि जलवायु संकट के लिए जिम्मेदारी तय करने और उससे प्रभावित देशों को उचित मुआवजा देने का सवाल है।

संयुक्त राष्ट्र से मांगी 5 अरब डॉलर की मदद

नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को औपचारिक क्लाइमेट कंपेंसेशन क्लेम लेटर भेजा है। देश ने संयुक्त राष्ट्र से 5 अरब डॉलर की मदद की मांग की है। इतना ही नहीं नेपाल के विदेश मंत्री ने चीन, अमेरिका और भारत को प्रमुख औद्योगिक उत्सर्जकों में शामिल बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक रूप से अधिक उत्सर्जन करने वाले देशों की भी जिम्मेदारी भी अधिक होनी चाहिए। नेपाल का तर्क है कि जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की मदद के लिए बड़े उत्सर्जक देशों को आगे आना चाहिए।

यह बाढ़ नहीं हिमालयी सुनामी थी

शिशिर खनाल ने हालिया आपदा को  सामान्य बाढ़ मानने से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि पानी की लहरें 20 से 30 मीटर तक ऊंची थीं और उनकी रफ्तार करीब 180 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। इसी वजह से उन्होंने इस आपदा को 'हिमालयी सुनामी' बताया। उनका कहना है कि हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती ऐसी घटनाएँ जलवायु परिवर्तन के गंभीर खतरे का संकेत हैं।

ग्लेशियर पिघलने से बढ़ेगा खतरा

नेपाल ने चेतावनी दी है कि यदि हिमालय के ग्लेशियर इसी तरह से पिघलते रहे तो दक्षिण एशिया की जल सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। गंगा और त्रिशूली जैसी नदियों पर निर्भर बड़ी आबादी भी इससे प्रभावित हो सकती है।

संबंधित सामग्री

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

CG Elephant Terror: छत्तीसगढ़ के पसान में 40 हाथियों का तांडव; फसल और मकान तबाह, मौके पर पहुंची सांसद

कोरबा के पसान, कोरबी और मोरगा में करीब 40 हाथियों का दल घूम रहा है। फसल और मकान को नुकसान पर सांसद ज्योत्सना महंत ने गश्त बढ़ाने और मुआवजे का सर्वे कराने को कहा है।

Oct 23, 2026
Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026