कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 67 लोग थे सवार

कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, 67 लोग थे सवार

By : Deeksha Mehra
कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त,  67 लोग थे सवार

Passenger Plane Crashes near Aktau Airport in Kazakhstan : कजाकिस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि, इस विमान में लगभग 67 से अधिक यात्री बैठे हुए थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि कुछ लोग जीवित बचे हैं, जबकि कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

मंत्रालय ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। रूसी समाचार एजेंसियों ने कहा कि विमान का संचालन अज़रबैजान एयरलाइंस द्वारा किया जा रहा था। यह रूस के चेचन्या में बाकू से ग्रोज़्नी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन ग्रोज़्नी में कोहरे के कारण इसका रास्ता बदल दिया गया। एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई। कजाख मीडिया ने कहा कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।

कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस जा रहा एक यात्री विमान कथित तौर पर 72 लोगों को लेकर कजाकिस्तान के अक्ताउ इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्टों से पता चलता है कि कुछ लोग जीवित बचे हैं, जबकि कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि अक्ताउ में दुर्घटना स्थल पर 52 बचाव दल और 11 उपकरण पहुँचे। प्लेन क्रैश होने के बाद विमान में आग लग गई थी। बचाव दल द्वारा आग को बुझाया जा रहा है। 

यहाँ देखिये वीडियो