मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को सही ठहराते हुए कहा है कि रूस अपने सभी लक्ष्य हासिल करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि देश एकजुट होकर जीत हासिल करेगा और रूस की सुरक्षा व संप्रभुता की रक्षा करेगा। साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ कैंपेन चलाने और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। मॉस्को में सोमवार को रूस की संघीय संसद 'स्टेट ड्यूमा' के आठवें कार्यकाल के सांसदों को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, 'हम अपने सभी लक्ष्य हासिल करेंगे और मिलकर जीत के लिए, रूस के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।'
'पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन'
पुतिन ने कहा कि पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन और निर्णायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश और उसके लोगों के भविष्य की परीक्षा हुई है। पुतिन ने सांसदों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर रूस की संप्रभुता को मजबूत करने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि रूस अपनी सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। यूक्रेन के साथ जारी जंग का जिक्र करते हुए पुतिन ने कहा,
'बाहरी खतरों के खिलाफ देश एकजुट रहा'
पुतिन ने कहा कि इतिहास में जब भी रूस पर बाहरी खतरा आया, देश एकजुट होकर उसके खिलाफ खड़ा हुआ और आज भी वही भावना दिखाई दे रही है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के इस्तेमाल में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि पश्चिम अपने हितों के अनुसार ही आत्मनिर्णय के सिद्धांत की बात करता है। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि 2022 से पश्चिम ने रूस के खिलाफ पूरी ताकत से 'रूसोफोबिया' चलाया और रिकॉर्ड संख्या में प्रतिबंध लगाए, लेकिन ये प्रतिबंध अपने उद्देश्य में सफल नहीं हुए।

💬 President #Putin:

Unable to defeat Russia on the battlefield, our adversaries are resorting to outright terrorist methods against our people.

☝️ But the people of Russia can never be broken. They never have been & they never will be.https://t.co/ni4r33s0Ij pic.twitter.com/z5e1Kpi5Vu
— MFA Russia 🇷🇺 (@mfa_russia) July 28, 2026

'रूस के लोगों को कभी तोड़ा नहीं जा सकता'
पुतिन ने आरोप लगाया कि जब रूस के विरोधी देश युद्ध के मैदान में उसे हराने में असफल रहे तो उन्होंने रूसी जनता के खिलाफ 'खुलेआम आतंकवादी तरीके' अपनाने शुरू कर दिए। पुतिन ने कहा,
उन्होंने रूस की राजनीतिक व्यवस्था का बचाव करते हुए कहा कि देश की संस्थाएं संविधान के अनुसार मजबूत और संप्रभु आधार पर बनी हैं तथा किसी भी बाहरी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन में युद्ध जारी है। एक ओर रूस अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है, वहीं पश्चिमी देश यूक्रेन को लगातार सैन्य सहायता दे रहे हैं और रूस पर प्रतिबंध भी लागू हैं।
'अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है'
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका पहुंच चुके हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं और शांति प्रक्रिया पर चर्चा होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, 'अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है।' वहीं, सोमवार को ट्रंप ने जेलेंस्की के उस आरोप को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रूस ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों से जुड़ी खुफिया जानकारी दे रहा है।