IPL 2025 के बीच हादसा, सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, जानिए पूरा मामला...

IPL 2025 के बीच हादसा, सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, जानिए पूरा मामला...

By : Rashmi Dubey
IPL 2025 के बीच हादसा, सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, जानिए पूरा मामला...

IPL 2025 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2025 में अब तक अपने कमजोर प्रदर्शन से जूझ रही सनराइजर्स हैदराबाद को उस समय एक और झटका लगा जब टीम के होटल में आग लगने की खबर सामने आई। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह हैदराबाद के एक होटल में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। राहत की बात यह है कि सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। टीम अब 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले की तैयारी में जुट गई है।

पार्क हयात होटल में आग से मचा हड़कंप

हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल में आग लगने की घटना का असर सनराइजर्स हैदराबाद में ठहरे खिलाड़ियों पर भी पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल के एक फ्लोर पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे होटल और आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

आग लगने की घटना के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों को एहतियातन दूसरे होटल में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही होटल में आग लगी, वहां मौजूद लोग घबराकर बाहर निकलने लगे। हालात बिगड़ने से पहले ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। होटल प्रशासन और टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत शिफ्टिंग की व्यवस्था की।

उतार-चढ़ाव भरा रहा हैदराबाद का सफर

सनराइजर्स हैदराबाद का इस सीजन में अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। वहीं 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने अब तक राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी। हालांकि, पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी की। इस मैच में युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार सेंचुरी लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

संबंधित सामग्री

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव करते हुए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

Nov 17, 2026
MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026
पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

IPL 2027 के रिटेंशन से पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

Nov 17, 2026
ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में जय शाह का दबदबा एक बार फिर कायम रहा है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुना गया है

Nov 16, 2026