सूर्यकुमार यादव ने एक चौके से रचा इतिहास, सचिन को पीछे छोड़ IPL में बनाया नया कीर्तिमान

सूर्यकुमार यादव ने एक चौके से रचा इतिहास, सचिन को पीछे छोड़ IPL में बनाया नया कीर्तिमान

By : Rashmi Dubey
सूर्यकुमार यादव ने एक चौके से रचा इतिहास, सचिन को पीछे छोड़ IPL में बनाया नया कीर्तिमान

Suryakumar Yadav Runs in IPL 2025: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। आईपीएल 2025 में धीमी शुरुआत के बाद शानदार फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार अब टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा बार 25 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।

प्लेऑफ की रेस में सूर्या ने फिर दिखाया दम

जयपुर में खेले गए लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए मैच विजेता की भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस अहम मैच में टीम को अपने भरोसेमंद बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद थी और सूर्या ने उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पिछली फिफ्टी की लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने इस बार भी तेजी से रन बटोरे और विपक्षी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उनकी इस पारी ने ना सिर्फ मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया बल्कि टीम के शीर्ष-2 में पहुंचने की उम्मीदों को भी बनाए रखा।

सूर्या ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा कारनामा किया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। सूर्या ने जैसे ही पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 25 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने लगातार 14 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

इस उपलब्धि के साथ ही सूर्या ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान टेम्बा बावुमा को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने लीग स्टेज के हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाए हों। सूर्या की यह निरंतरता उन्हें मौजूदा दौर के सबसे भरोसेमंद टी20 बल्लेबाजों में शामिल करती है।

सूर्या ने रचा  इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली। उन्होंने 9वें ओवर में चौके के साथ 605 रनों की दहलीज पार कर अपने आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आईपीएल 2023 में था। उन्होंने 605 रन बनाए थे।

वहीं इस सीजन में उन्होंने 650 रन पूरे कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए 618 रन बनाए थे, जो अब तक फ्रेंचाइज़ी के लिए किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था। सूर्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें मुंबई इंडियंस के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

संबंधित सामग्री

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026
विराट कोहली ने जीरो पर आउट करने वाले मैट हेनरी को दिया खास तोहफा, VIDEO वायरल

विराट कोहली ने जीरो पर आउट करने वाले मैट हेनरी को दिया खास तोहफा, VIDEO वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपने शानदार व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं

Nov 14, 2026
IPL 2027: हार्दिक पंड्या मुंबई छोड़ पंजाब पहुंचे, अर्शदीप सिंह की मुंबई में एंट्री; दोनों को मिलेंगे 18-18 करोड़

IPL 2027: हार्दिक पंड्या मुंबई छोड़ पंजाब पहुंचे, अर्शदीप सिंह की मुंबई में एंट्री; दोनों को मिलेंगे 18-18 करोड़

IPL 2027 से पहले भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुई हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील में दो बड़े भारतीय खिलाड़ियों की टीमें बदल गई हैं

Nov 11, 2026
सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की एक खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Nov 06, 2026