न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में निःशुल्क बाल रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसके रवि, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नीतीश कुमार, डॉ सौरभ प्रधान, डॉ प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया. इसमें रानी हॉस्पिटल रांची के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा क्षेत्र के 128 बच्चों को परामर्श, समग्र स्वास्थ्य जांच, विकास मूल्यांकन पोषण व टीकाकरण से जुड़ा मार्गदर्शन दिया गया.
इस दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने इस शिविर को बच्चों के लिए बेहद ही लाभकारी बताया. कहा कि यह आयोजन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व विकास के लिए एक बेहतरीन और पुण्य का कार्य है. इससे ग्रामीण व वंचित बच्चे के इलाज में मदद मिलेगा. बच्चों में कुपोषण, जन्मजात बीमारियों व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और रोकथाम में बल मिलेगा. बाल रोग विशेषज्ञ डॉ नीतीश कुमार ने बताया कि आयोजित शिविर में 128 बच्चों का स्वास्थ जांच कर उचित परामर्श व दवा वितरण किया गया. हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में यह शिविर रानी हॉस्पिटल के तत्वधान में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित होगा. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिविर का लाभ उठाने की बात कही है. बीपीएम विभूति कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो से 13 वर्षीय छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, ट्यूशन जाने के लिए घर से निकला था, रेलवे स्टेशन के पास मिली साइकिल