न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में JPSC-JSSC समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते करीब 2 सप्ताह से छात्रों का आंदोलन जारी है. आंदोलन को तेज करते हुए कल मंगलवार को चार अभ्यर्थियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. वहीं आज बुधवार सुबह दो और अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. भूख हड़ताल की रह पर आंदोलन करने वालों की संख्या अब 6 हो गयी है.
छात्र लगातार JPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. साथ ही 90 दिनों में फैसला देने की मांग उठी है.
इसी बीच आज बुधवार सुबह कांग्रेस नेता सह राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन को मिला अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का समर्थन, कहा- "आखिर देश में कब रुकेगा ये सब"