65th Subroto Mukherjee Football Tournament conclud

65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, माराडीह +2 विद्यालय बना प्रखंड चैंपियन

65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कुडू प्रखंड स्तरीय स्टेडियम स्थित राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह के खेल मैदान

By Vaibhaw Vikram
65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, माराडीह +2 विद्यालय बना प्रखंड चैंपियन

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
65वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को कुडू प्रखंड स्तरीय स्टेडियम स्थित राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह के खेल मैदान में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल शिक्षक संतोष टोप्पो, अंजना खलखो, विपिन किशोर लकड़ा, रणजीत मिश्रा एवं विशाल संदीप कुजूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी  प्रवेश शाह उपस्थित रहे, जबकि मंच संचालन वरीय शिक्षक विजय कुमार साहू ने किया. 

प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए. फाइनल में राजकीयकृत गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह ने राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हेंजला को 2-0 से हराकर प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप अपने नाम किया. इस जीत के साथ माराडीह की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब वह कुडू प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ₹8000 घुस लेते शिक्षा विभाग के बीपीओ रंगे हाथों गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई