वन महोत्सव

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ, अतिथियों ने किया पौधरोपण

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम और डालटनगंज-भंडरिया विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने किया दीप प्रज्वलित

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ, अतिथियों ने किया पौधरोपण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
 
पलामू/डेस्क:
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर, मेदिनीनगर में शुक्रवार को 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम एवं डालटनगंज-भंडरिया विधायक आलोक कुमार चौरसिया सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.उद्घाटन के पश्चात अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.वन महोत्सव के माध्यम से आमजनों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार,मेदिनीनगर नगर आयुक्त रंजीत लाल,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सरला बिरला पब्लिक स्कूल व सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल