संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के चोकेगाडिया मैदान में सड़क किनारे एक लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पाते ही तिरुलडीह पुलिस घटना स्थल पहुची एवं लाश को कब्जे में ले लिया. तिरुलडीह थाना के एस आई सोमा उरांव ने बताया कि कुकडु उप मुखिया के माध्यम से थाना को लाश की सूचना मिली.सत्यापन के लिये घटनास्थल पहुँचा तो देखा कि लगभग 70 वर्षीय व्यक्ति मुंह के बल गिरा हुआ था. प्रथम दृष्टया हार्ड अटैक प्रतीत होता है. मृतक की पहचान चौका आदरडीह निवासी सनातन गोप के रूप में हुई है जो अपने संबंधी के गांव पंडरा भोज खाने गया था. लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ी होगी जिससे मृतक सायकिल से उतारकर नीचे बैठा होगा और मुह के बल गिरने से उसकी मृत्यू हो गयी होगी. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: गांडेय प्रखंड के बेलाटांड़ में बच्चों को लेकर जा रहे एक टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर, टेम्पो के उड़े परखचे