मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को भगवान महाकाल और खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुआ. श्रद्धालु सुबह स्टेशन पर एकत्रित हुए और वहां से ट्रेन के माध्यम से धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया.यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण कर मंगलमय यात्रा की कामना की.
श्रद्धालुओं ने बताया कि यात्रा के दौरान भगवान महाकाल एवं खाटू श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना की जाएगी.इसके साथ ही क्षेत्र, राज्य और पूरे देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जाएगी.श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों के दर्शन से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. इसी उद्देश्य से सभी लोग एक साथ धार्मिक यात्रा पर निकले हैं. यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए जाएंगे.महाकाल और खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में अर्जुन महतो, दिलेश्वर महतो, संजय रजक, निरंजन साहू, दिलीप साहू, पप्पू, राहुल महतो, मिथिलेश गुप्ता, मोहन महतो सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: लोहरसी में झामुमो का जागरूकता अभियान, MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान