प्राकृतिक आपदा

दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव निवासी बुधन साव के घर पर गिरा विशाल पेड़, पत्नी-बच्चों को आई हल्की चोट

एस्बेस्टस की छत समेत घरेलू उपयोग के कई सामान हुए बरबाद

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव निवासी बुधन साव के घर पर गिरा विशाल पेड़, पत्नी-बच्चों को आई हल्की चोट

न्यूज11  भारत

दुलमी/डेस्क: दुलमी प्रखंड के पोटमदगा गांव निवासी  बुधन साव के घर पर बीती रात अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया. घटना के समय बुधन साव अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ घर में सो रहे थे. इस हादसे में उनकी पत्नी एवं बच्चों को हल्की चोटें आई, जबकि घर को भारी क्षति पहुंची है. पेड़ गिरने से घर के तीनों कमरों की एस्बेस्टस शीट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा पलंग सहित घरेलू उपयोग के कई सामान भी नष्ट हो गये हैं. जिससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर आपदा प्रबंधन विभाग के तहत अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें: बरही में हाथियों का तांडव: स्कूल में सो रहे युवक को कुचलकर मार डाला, बच्चों की किताबें भी फाड़ीं

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल