वज्रपात से मृत आनंद भुइयां

वज्रपात से मृत आनंद भुइयां के परिजनों से मिली JMM की टीम, चार लाख की सहायता राशि और सरकारी योजनाओं का दिलाया भरोसा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक विशेष टीम ने पांडू प्रखंड के ओबरा गांव का दौरा किया.

By Ark Sahuliyar
वज्रपात से मृत आनंद भुइयां के परिजनों से मिली JMM की टीम, चार लाख की सहायता राशि और सरकारी योजनाओं का दिलाया भरोसा

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक विशेष टीम ने पांडू प्रखंड के ओबरा गांव का दौरा किया. टीम ने पिछले दिनों वज्रपात की चपेट में आने से असमय काल के गाल में समाए युवक आनंद भुइयां के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. मृतक के पिता ललन भुइयां ने टीम को बताया कि आनंद गांव के ही दो अन्य लड़कों के साथ जामुन तोड़ने गया था. इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने और तेज बारिश की संभावना को देखते हुए वे सभी एक पेड़ के नीचे छिप गए, जहां आकाशीय बिजली गिरने से आनंद की दर्दनाक मौत हो गई.

पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की और आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि अविलंब दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यह झारखंड सरकार पूरी तरह से गरीब-गुरबों की सरकार है. ऐसी विषम परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन विभाग पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करता है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि परिवार के किसी सदस्य का चले जाना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन यह सरकारी मदद संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के लिए मरहम का काम जरूर करेगी. प्रवक्ता ने आगे कहा कि मृतक के पूरे परिवार को सभी आवश्यक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा. इस संवेदनशील मौके पर झामुमो की टीम में पांडू प्रखंड अध्यक्ष इरफान अंसारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिवंश सिंह, अजय कुमार सिंह, बिहारी सिंह, विजय भुइयां, पिंटू भुइयां, अजय भुइयां और विमल भुइयां सहित कई अन्य स्थानीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल