कामयाबी

ड्रग्स कारोबार के आरोपियों की धर-पकड़-छापेमारी में आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से भारी मात्रा में नोटों का जाकिरा बरामद

विभिन्न संवेदनशील इलाकों में चलाया गया सघन छापेमारी अभियान

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
ड्रग्स कारोबार के आरोपियों की धर-पकड़-छापेमारी में आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से भारी मात्रा में नोटों का जाकिरा बरामद

न्यूज11  भारत

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ड्रग्स कारोबार से जुड़े आरोपितों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ सोमवार से शुरू विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा. सुबह करीब 10 बजे आदित्यपुर पुलिस ने दलबल के साथ राम मड़ैया बस्ती मुस्लिम बस्ती इमली चौक समेत विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. 

अभियान के दौरान पुलिस ने ड्रग्स कारोबार से जुड़े संदिग्ध ठिकानों की गहन तलाशी ली. वहीं पार्कों. चौक-चौराहों और देसी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास बाइक पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों और लफंगों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में नगदी बरामद की है. हालांकि बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है, क्योंकि नोटों की गिनती जारी है.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ड्रग्स कारोबार से जुड़े लालटू नामक संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि बरामद नगदी और पूरे मामले का विस्तृत खुलासा नोटों की गिनती पूरी होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से किया जाएगा. एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में ड्रग्स तस्करी फरार अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

यह भी पढ़ें: सर्वर और ई-पॉस मशीनों की खराबी से बाधित राशन वितरण, डीलरों व कार्डधारकों की बढ़ी मुश्किलें

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल