न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: रविवार अहले सुबह राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बांग्ला स्थित दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार आइशर वाहन ने आगे चल रहे सीएनजी गैस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जबकि आइशर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार दोनों वाहन दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चाली बांग्ला के समीप आइशर वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे सीएनजी गैस वाहन से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आइशर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया.
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस और एनएच कर्मी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. हादसे में आइशर चालक के दोनों के पैर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सीएनजी वाहन का चालक भी घायल हुआ है.
दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेजा गया. बताया जा रहा है कि आइशर वाहन में लहसुन लदा हुआ था. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न