ज्ञापन

सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक-UG के नामांकन में सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

भारी संख्या में योग्य छात्र है जिनका नामांकन सीट सीमित होने के कारण नहीं हो पाया है

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक-UG के नामांकन में सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क:  ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ )  के बैनर तले सिंहभूम कॉलेज चांडिल में स्नातक(UG) के नामांकन में सभी विषयों में सीट की बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर प्राचार्य महोदय की अनुपस्थिति में इंचार्ज महोदय के माध्यम से कुलपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया . मौके पर उपस्थित ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन( एआईडीएसओ) कॉलेज कमिटी सचिव राजा प्रामाणिक  ने कहा कि सभी विषयों में निर्धारित सीटें पूरी तरह भर चुकी है.

भारी संख्या में योग्य छात्र है जिनका नामांकन सीट सीमित होने के कारण नहीं हो पाया है और वे उच्च शिक्षा से वंचित रह गया है. उन्होंने ये भी बताया कि सिंहभूम कॉलेज चांडिल हमारे क्षेत्र का एकमात्र डिग्री कॉलेज है. इस कॉलेज में अधिकांश विद्यार्थी दूर - दराज के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने के आते है. क्षेत्र के विद्यार्थियों का आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण बाहर के किसी अन्य शहरों या महाविद्यालयों में जाकर महंगे खर्च पर पढ़ाई कर पाना  उनके लिए संभव नहीं हो पाता है ऐसे में यदि सीटें नहीं बढ़ाई गई तो कोई गरीब विद्यार्थियों  का  भविष्य अंधकारमय हो जाएगा. छात्रों का भी कहना है कि सभी विषय में जरूरत के मुताबिक सीट बढ़ायी जाए .  मौके पर कॉलेज कमिटी के सदस्य रोहित प्रमाणिक ,सत्यजीत प्रमाणिक ,अनीता , अफ़्सा परवीन व साथ में दर्जनों विद्यार्थी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद नगर पंचायत के तीन वार्डों में पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल