छत से गिरकर युवक की मौत, छह माह में पिता, फिर जवान पुत्र को खोने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
छत से गिरकर युवक की मौत, छह माह में पिता, फिर जवान पुत्र को खोने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: कुडू प्रखण्ड के पंडरा पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय अमरनाथ महली के परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूट पड़ा है, जिससे पूरा गांव स्तब्ध और शोकाकुल है. सोमवार की रात पुर्व  मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार महली की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित कुमार महली फोन पर बात करने के क्रम में छत से अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिजन और आजसू नेता गुडु लाल तत्काल उसे कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया. परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अंकित की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो वर्षों से पूरा परिवार कुडू के बढ़निया स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था. परिवार अभी पूर्व मुखिया अमरनाथ महली के निधन के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि एक और बड़ी त्रासदी ने उन्हें झकझोर कर रख दिया.

ज्ञात हो कि पंडरा पंचायत के मुखिया रहे अमरनाथ महली का गत 18 जनवरी को आकस्मिक निधन हो गया था. अब उनके पुत्र अंकित कुमार महली की मौत ने परिवार के जख्मों को और गहरा कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि महज छह माह के भीतर परिवार ने दो-दो जवान सदस्यों को खो दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं. अंकित के असामयिक निधन से पूरे पंडरा पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह भी पढ़ें: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को पुण्यतिथि पर विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई