हादसा

वाटिका रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने में हंगामा

पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
वाटिका रेस्टोरेंट के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने में हंगामा

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता-कतरास रोड स्थित वाटिका रेस्टोरेंट के समीप शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान तेतुलमारी पांडेडीह टिलहा बस्ती निवासी सोनू उर्फ उदय चौधरी (19 वर्ष) के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, सोनू किसी कार्य से तोपचांची गए थे और वहां से राजगंज होते हुए अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाटिका रेस्टोरेंट के पास उनकी बाइक (संख्या JH10CP3319) की हाईवा (संख्या JH10AL8690) से टक्कर हो गई. परिजनों का आरोप है कि हाईवा विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था, जिससे यह हादसा हुआ. हालांकि दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के छोटे भाई राज चौधरी सहित परिजन और ग्रामीण राजगंज थाना पहुंचे तथा मुआवजे की मांग को लेकर विरोध जताया. पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.

पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर हाईवा चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.

मृतक के पिता का नाम हरिचंद चौधरी तथा माता का नाम क्रांति देवी है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने एक साथ शहर में बार समेत कई स्थानों पर की छापेमारी

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई