जायदा मंदिर के समीप नदी में डूबा युवक, सर्च अभियान जारी

By Vaibhaw Vikram
जायदा मंदिर के समीप नदी में डूबा युवक, सर्च अभियान जारी

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्ल:
चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के जायदा मंदिर के समीप नदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है. घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार,युवक सोनारी के आदर्शनगर निवासी विक्रम कुमार का 23 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार के रूप  हुई है,जो अपने दोस्तों के साथ जायदा मंदिर के समीप नदी में नहा रहा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब जाने की आशंका लगाई जा रही है. जिसकी जानकारी साथ में मौजूद दोस्तों ने स्थानीय लोगों और पुलिस को दिया.

घटना की सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल एवं रेस्क्यू टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और  नदी के पानी में युवक की तलाश शुरू किया गया.संभावित जगह पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि संभावित स्थानों पर रेस्क्यू टीम द्वारा व्यापक खोज अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रात में अंधेरा अधिक होने के कारण फिलहाल खोजबीन अभियान स्थगित कर दिया गया था .उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह दिन के उजाले में एक बार फिर से सर्च अभियान शुरू किया जाएगा. घटना की सुचना परिजन को भी दिया गया,जिसके बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,जबकि क्षेत्र में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

आज सुबह 7 बजे से लोकल गोताखोर के द्वारा सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया है,चांडिल के सीआई रवि कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि पानी की गहराई अधिक होने के कारण केवल 5 से 6 फिट तक ही देख पाना संभव हो पा रहा है, जिसको देखते हुए चांडिल डैम का सारे फाटकों को बंद कर दिया गया है एवं जल्द ही इन डी आर एफ की टीम भी पहुंचाने वाली है.लगातार प्रयास किया जा रहा है परंतु अभीतक किसी प्रकार की कोई सुराग नहीं मिल पाई है. 

यह भी पढ़ें: बसिया: सोलंगबीरा में गैर मजरूवा जमीन पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल