संदिग्ध मौत

गांडेय से पंडाल में काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मौत से पहले किया था फोन, मारपीट की कही थी बात

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
गांडेय से पंडाल में काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड क्षेत्र के आहारडीह गांव निवासी 19 वर्षीय युवक छोटू अंसारी की कोडरमा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पंडाल मालिक पर साजिश के तहत हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

मृतक के पिता अनाउल अंसारी ने बताया कि 12 जून को भंडारकुंडा निवासी ठेकेदार क्लामुद्दीन छोटू को बिहार के नवादा में पंडाल में काम करने के लिए ले गया था. आरोप है कि शुक्रवार को मौत से पहले छोटू ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है. परिजनों का कहना है कि इसके बाद उसी मोबाइल पर पुलिस ने फोन रिसीव कर एक्सीडेंट में मौत होने की सूचना दी.

युवक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर स्थानीय मुखिया अब्दुल हाफिज ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है. पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने असम के हरगिला पक्षी का क्यों किया जिक्र? कभी अशुभ माना जाता था यह पक्षी, आज पर्यावरण के लिए हो गया अहम

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल