आत्मघाती कदम

चाईबासा में हेलमेट जांच के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, DTO और पुलिस की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाला

बुलेट सवार मनीष पूर्ति को जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार की टीम ने हेलमेट नहीं पहनने पर रोका था

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
चाईबासा में हेलमेट जांच के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, DTO और पुलिस की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाला

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  जिला परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया. मची अफरातफरी,मौके पर पुलिस और डीटीओ की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई. पोस्ट ऑफिस में बुलेट सवार मनीष पूर्ति को जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार की टीम ने हेलमेट नहीं पहनने पर रोका. पूछताछ के दौरान मनीष अचानक आक्रोशित हो गया और बोतल से पेट्रोल अपने शरीर पर डाल लिया. इसके बाद उसने लाइटर से खुद को आग लगाने की कोशिश की. सड़क सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत उसे पकड़कर काबू कर लिया.

बाद में मनीष को सदर थाना ले जाकर अल्कोहल टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई. जिला परिवहन विभाग ने उसके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारण कुछ देर तक चौक पर अफरा-तफरी रही. और भीड़ इकट्ठा हो गई. हालांकि बाद में डीटीओ ने ट्रैफिक पालन नहीं करने वाले करीब 25 पकड़े गए वाहनों,चालकों को शपथ दिलाई और छोड़ी.

यह भी पढ़ें: व्यवस्था की संवेदनहीनता ने ली प्राध्यापिका की जान: डोरंडा कॉलेज की डॉ. अमिया सुरीन का खौफ से साये में असमय निधन

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई