ABVP ने प्रभात कुमार को बनाया हजारीबाग विभाग संयोजक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

By Vaibhaw Vikram
ABVP ने प्रभात कुमार को बनाया हजारीबाग विभाग संयोजक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चार दिवसीय झारखंड प्रदेश अभ्यास वर्ग कोडरमा के समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई. इसी क्रम में हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार मनोनीत किया गया है.कोडरमा में 12 से 15 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग सत्र में शिक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, सामाजिक कार्यों के चर्चा की गई, साथ ही संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ नए दायित्वों की घोषणा की गई. 

हजारीबाग चतरा रामगढ़ जिला का विभाग संयोजक बनने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रभात कुमार ने कहा परिषद् की विचारधारा एवं संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी हित, राष्ट्र प्रथम की भावना के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है.

यह भी पढ़ें: बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 3 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा बरामद, कीमत 18 लाख

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई