कार्रवाई

रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर को किया गिरफ्तार

₹14 करोड़ खर्च कर बिल्डर अपार्टमेंट का कराया था निर्माण<br/>

By News11 Bharat,Pramod Kumar,
रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर को किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले रांची में रियल एस्टेट और निर्माण कंपनी लकी ग्रुप (Lucky Group के प्रमुख प्रमोटर शुभम साबू  को गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी ने अपनी जांच में खुलासा किया है रिम्स की जमीन पर पूरे सिंडिकेट ने मोरहाबादी मौजा की 8 एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ (कुल 9.65 एकड़) रिम्स की जमीन पर कब्जा किया और फिर गिरफ्तार बिल्डर ने 14 करोड़ रुपए खर्च कर अपार्टमेंट का निर्माण कराया था. 

बता दें कि जिस जमीन पर यह फर्जीवाड़ा किया गया था उसकी बाजार में कीमत 100 करोड़ से अधिक आंकी गयी है. इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन मामला उजागर होने के बाद से रिम्स की जमीन का पावर ऑफ अटॉर्नी लेनेवाला मास्टरमाइंड प्रमोद महतो भूमिगत हो गया. एसीबी ने उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट हासिल कर लिया है. लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रमोद ने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी. 

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे डॉ. इरफान अंसारी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव करेंगे प्रस्तुत

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई