सरकारी कर्मियों से गाली-गलौज

चेकपोस्ट पर सरकारी कर्मियों से गाली-गलौज और ट्रक चढ़ाने की धमकी, आरोपी चालक गिरफ्तार

चेकपोस्ट पर ड्यूटी में तैनात सरकारी कर्मियों के साथ गाली-गलौज और ट्रक चढ़ाने की धमकी देने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है.

By News11 Bharat
चेकपोस्ट पर सरकारी कर्मियों से गाली-गलौज और ट्रक चढ़ाने की धमकी, आरोपी चालक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़ सदर प्रखंड के चांदपुर स्थित खनन चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान दंडाधिकारी उत्तम घोष के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने आरोपी चालक सुलेमान शेख को गिरफ्तार कर लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 96/26 दर्ज किया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

जानकारी के अनुसार, चांदपुर खनन चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान चालक सुलेमान शेख ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ गाली-गलौज की. आरोप है कि उसने ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ.

घटना की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को दी गई. इसके बाद चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उत्तम घोष ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास मिली वृद्ध असहाय महिला, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल