ak-singh-college-japla-nasha-mukt-bharat-saptah-aw

ए.के. सिंह कॉलेज में नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत, 26 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान

ए.के. सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया.

By Vaibhaw Vikram
ए.के. सिंह कॉलेज में नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत, 26 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान

न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
ए.के. सिंह कॉलेज जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान" विषय पर नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया. यह अभियान 26 जून तक चलेगा, जिसका समापन अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर होगा.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नशा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है. 

विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहना होगा. उन्होंने कहा कि किसी परिवार का एक सदस्य भी नशे की गिरफ्त में आ जाए तो पूरे परिवार का विकास प्रभावित हो जाता है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने कहा कि नशे की लत समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है. वर्तमान समय में नशा किसी न किसी रूप में अधिकांश परिवारों को प्रभावित कर रहा है, इसलिए सभी लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए. 

इस दौरान महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए गए गांव कोइरियाडीह में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया. कार्यक्रम में शिक्षक, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के थानों में CCTV को लेकर हाईकोर्ट सख्त, DGP को खुद निगरानी करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई