प्रदर्शन

एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन, सेमेस्टर-1 की विशेष परीक्षा कराने की मांग

राज्यपाल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद को छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
एके सिंह कॉलेज के विद्यार्थियों का रोषपूर्ण प्रदर्शन, सेमेस्टर-1 की विशेष परीक्षा कराने की मांग

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय से संबद्ध ए.के. सिंह कॉलेज, जपला हुसैनाबाद के सत्र 2025-29 के विद्यार्थियों ने बुधवार को सेमेस्टर-1 की विशेष परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनुमंडल कार्यालय हुसैनाबाद पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि ए.के. सिंह कॉलेज के लिए चांसलर पोर्टल देर से खुलने के कारण उनका नामांकन 26 से 28 फरवरी 2026 के बीच हुआ, जबकि रजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2026 को पूरा हुआ. इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन एडमिशन वाले के लिए 9 मार्च 2026 से सेमेस्टर-1 की परीक्षा आयोजित कर दी, जिससे कॉलेज के 477 विद्यार्थी जो ऑफलाइन के थे वह परीक्षा से वंचित रह गए.

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी के 90 दिनों की कक्षा संबंधी नियम का हवाला देकर उनकी परीक्षा नहीं कराई, जबकि अन्य सत्रों में इस मानक का समान रूप से पालन नहीं किया गया. इसे विद्यार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए विशेष परीक्षा आयोजित कराने की मांग की गई.छात्रों ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सेमेस्टर-1 की विशेष परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया जाए. साथ ही विशेष परीक्षा संपन्न होने तक सेमेस्टर-2 की परीक्षा प्रक्रिया स्थगित रखी जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो. ज्ञापन की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री, पलामू के सांसद, पलामू प्रमंडल के विधायकों, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के सोने के लॉकेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, परियोजना के दृष्टिकोण से आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा कैश निकालने का नियम, क्या लगेगा चार्ज ? 

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा कैश निकालने का नियम, क्या लगेगा चार्ज ? 

अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और आप अक्सर नकद पैसे निकालते हैं, तो आपके लिए यह बदलाव जानना जरूरी है.

रिम्स में वर्ष के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य, एचएमआईएस 100 प्रतिशत लागू करने का निर्देश

रिम्स में वर्ष के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य, एचएमआईएस 100 प्रतिशत लागू करने का निर्देश

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को उनके सभाकक्ष में रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई.

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बिरनी में किया लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बिरनी में किया लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन

ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह नया मॉडल का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है