मलेरिया

आनंदपुर: अज्ञात बीमारी से 2 बच्चियों की मौत, 8 लोग मलेरियाग्रस्त, दहशत में ग्रामीण 

पहाड़ीहा में अज्ञात बीमारी से दो बच्चियों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है.

By News11 Bharat
आनंदपुर: अज्ञात बीमारी से 2 बच्चियों की मौत, 8 लोग मलेरियाग्रस्त, दहशत में ग्रामीण 

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत रूंघीकोचा पंचायत के ग्राम पहाड़ीहा में अज्ञात बीमारी से दो बच्चियों की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है. इस हादसे के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू कर दी है. कैंप में लोगों का  रक्त परीक्षण भी किया जा रहा है. 

8 लोग मलेरियाग्रस्त

जांच के दौरान दर्जनों लोगों के रक्त नमूने लिए गए, जिनमें 8 लोग मलेरिया से पीड़ित पाए गए. इनमें 7 में प्लाज्मोडियम फैल्सीपेरम (PF) और 1 में प्लाज्मोडियम वाइवैक्स (PV) की पुष्टि हुई. सभी मलेरिया पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उन मलेरियाग्रस्त मरीज़ों का इलाज चल रहा है.

अस्पताल की जगह झाड़-फूंक पर भरोसा

स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर बीमार पड़ने पर लोग अस्पताल जाने के बजाय घर पर ही झाड़-फूंक, पूजा-पाठ या झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पसंद करते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इसी कारण समय पर उपचार नहीं हो पाता और स्थिति गंभीर हो जाती है.

सभी मरीजों की हालत स्थिर

मनोहरपुर CHC में भर्ती सभी मरीजों का आज बुधवार सुबह हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच के लिए पुनः रक्त परीक्षण किया गया. चिकित्सकों की निगरानी में सभी का गहन उपचार किया जा रहा है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल सभी मरीजों के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार है.

इसे भी पढ़ें: JPSC, JSSC और उत्पाद सिपाही भर्ती विवाद पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई