न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: शहर के मानगो स्थित कुंवर बस्ती में बच्चा चोरी के कथित प्रयास की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दो महिलाओं ने बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं की गतिविधियों पर लोगों को संदेह हुआ. पूछताछ के दौरान बच्चा चोरी की आशंका जताई गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
यह भी पढ़ें: रांची: 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण-अर्जुन 1 जून से लापता, सुराग देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम