छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

बाघमारा: 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, शिक्षक ने उस पर हमला करवाने का आरोप 

धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में मंगलवार को एक 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है.

By Ark Sahuliyar
बाघमारा: 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, शिक्षक ने उस पर हमला करवाने का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
बाघमारा/डेस्क:
धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में मंगलवार को एक 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना डीनोबली स्कूल, कोड़ाडीह के बाहर उस समय हुई, जब छात्र स्कूल से निकल रहा था. घायल छात्र की पहचान कतरास के रामकनाली कोलियरी निवासी प्रियांशु राज के रूप में हुई है. हमले में घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची और कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. घायल छात्र का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके ट्यूशन शिक्षक से विवाद हुआ था और उसी विवाद के चलते शिक्षक ने उस पर हमला करवाया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.