एसओएफ ओलंपियाड

एसओएफ ओलंपियाड में बाघवार एकेडमी की छात्राओं का जलवा, अंजना और परिधि इंटरनेशनल टॉप-10 में

बाघवार एकेडमी के छात्रों ने एसओएफ ओलंपियाड्स 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया.

By News11 Bharat
एसओएफ ओलंपियाड में बाघवार एकेडमी की छात्राओं का जलवा, अंजना और परिधि इंटरनेशनल टॉप-10 में

न्यूज़11 भारत 
चान्हो/डेस्क:
बाघवार एकेडमी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित एसओएफ ओलंपियाड्स 2025-26 में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.

एसओएफ के संस्थापक निदेशक महावीर सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 72 देशों के 99,499 से अधिक स्कूलों के लाखों मेधावी छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था. इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में बाघवार एकेडमी की छात्राओं का टॉप रैंक प्राप्त करना विद्यालय और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.

विद्यालय की कक्षा-7 की छात्राएं कुमारी अंजना कुमारी और कुमारी परिधि साहदेव ने दो-दो ऑलंपियाड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. एसओएफ -आईएचओ- इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड में दोनों छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त की. जोनल स्तर पर दोनों को दूसरा स्थान मिला. इस उपलब्धि के लिए उन्हें जोनल सिल्वर मेडल, ₹1250 का नकद पुरस्कार और "सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गया है.

इंटरनेशनल जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में अंजना और परिधि दोनों ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक 267 और जोनल रैंक 10 प्राप्त की. इसके लिए उन्हें "सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस" प्रदान किया गया. वहीं अदिति कुजूर और आराध्या कुमारी ने जोनल रैंक 6 प्राप्त कर जोनल ब्रॉन्ज मेडल और प्रमाण पत्र हासिल किया.

कक्षा-7 की अन्य विजेता 

  • सिफा नाज - जोनल रैंक 4  
  • तनु देबे - जोनल रैंक 7  
  • लक्ष्मी प्रिया - जोनल रैंक 7  

इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड में कक्षा-4 के छात्र मानस मिन्ज़ ने अंतर्राष्ट्रीय रैंक 13 और जोनल रैंक 12 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.

विद्यालय के निर्देशक ने दी बधाई 

विद्यालय के निर्देशक अशोक बाघवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, "यह सफलता हमारे छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है. अंजना और परिधि का एक साथ अंतर्राष्ट्रीय टॉप-10 में आना हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है. बाघवार एकेडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना भी है." उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को विभिन्न ओलंपियाड और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा. विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल