न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद आयोजित पदयात्रा बरासती, दीघब्रदा, मालुहा, केंदुआ महाकुड़िया, दरखुली और पाटपुर गांवों से गुजरी, जहां आयोजित जनसभाओं में पार्टी के जिला सचिव अंबुज ठाकुर, घनश्याम कुईला, भुवनेश्वर तिवारी, बहरागोड़ा लोकल कमेटी सचिव राम हरि बेरा, महेश बेसरा और गोवर्धन सिंह ने जनमुद्दों पर विचार रखते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. इस यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही.
सीपीआई
बहरागोड़ा: सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया.