जलजमाव

चौपारण: मानसून की पहली बारिश में ही डूबा बजरंग टोला! जलजमाव से लोग परेशान

मानसून की पहली बारिश के साथ ही कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बन गई है

By News11 Bharat
चौपारण: मानसून की पहली बारिश में ही डूबा बजरंग टोला! जलजमाव से लोग परेशान

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के साथ ही कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बन गई है. सबसे ज्यादा परेशानी बजरंग टोला की बड़ी आबादी को झेलनी पड़ रही है. बजरंग टोला में सैकड़ों परिवार रहते हैं. बरसात के शुरुआती दिनों में ही यहां जलजमाव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों को डर है कि अगर जल्द निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ बारिश का दोष नहीं है. असल समस्या सिक्स लेन सड़क निर्माण कंपनी और NHAI द्वारा नाली निर्माण कार्य में अनदेखी के कारण है. सड़क किनारे नाली का निर्माण पूरा नहीं होने से बजरंग टोला का बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है. नतीजा ये है कि बरसात शुरू होते ही पूरे मोहल्ले में पानी भर गया है. घरों के आगे कीचड़ और गंदा पानी जमा हो गया है. बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है.
 
ग्रामीणों ने NHAI और सड़क निर्माण कंपनी से मांग की है कि तुरंत वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था की जाए और नाली निर्माण का अधूरा काम जल्द पूरा किया जाए. इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी शिकायत दी गई है. 

इसे भी पढ़ें: बरही: जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल