सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद पर्व, मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

जामा मस्जिद तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने पढ़ा संदेश

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
सदर प्रखंड क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद पर्व, मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में की नमाज अदा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मेदिनीनगर सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में बकरीद पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाई गई. बकरीद को लेकर अकीदत के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सुबह 07:30 बजे नमाज अदा की. जामा मस्जिद तेलियाबांध, भाीमगाड़ा, कौड़िया मस्जिद, भाुसही मस्जिद, पोखराहा मस्जिद, सारजा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. पर्व को लेकर लोग मस्जिदों में सुबह से ही जुटने लगे थे . इधर बकरीद के नमाज अदा करने के दौरान सदर थाना प्रभाारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकस थी. सभाी मस्जिदों के पास सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किये गये थे. 

उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण व भााईचारे के साथ पर्व मनाने के लिए लोगों को बधाई दी. इस मौके पर मो अली अंसारी, हाजी सुलेमान मास्टर,  कलाम अंसारी, ताहिर अंसारी, आबिद अंसारी, अब्दुल सईद अंसारी, आजम अंसारी, दिलशाद अंसारी, सलमान अंसारी समेत काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर गले मिलकर बकरीद पर्व की मुबारकवाद दिया. बकरीद पर्व अमन व शांति की पैगाम देती है. साढ़े चार हजार वर्ष पहले इब्राहिम अली सलाम अल्लाह के रजा के लिए अपने बेटे को कुर्बान कर रहे थे. अल्लाह ने कुर्बानी को कुबूल फरमाया और इंतहान में कामयाब हुए. खतीबो इमाम जामा मस्जिद नूरी चियांकी तेलियाबांध के मौलाना शाहिद रजा ने मेंबर से दिनी पैगाम दिये. आपस में इख्तेहार व मिल्लत के पैगाम दिये.

उन्होंने कहा कि इब्राहिम अली सलाम को बादशाह नमरूद ने आग में डाला लेकिन अल्लाह ने इब्राहिम अली सलाम के लिए आग को गुलजार बना दिया. इब्राहिम अली सलाम अपने सबसे प्यारी चीज वतन छोड़ा और अपने माल की कुर्बानी दी. साथ ही अपनी जान की भाी बाजी लगायी और बेटे इस्माइल की कुर्बानी दी. ये सारे पैगाम मौलाना शाहिद रजा ने दी. इसके बाद वाजिब नमाज पढ़ी गई. सलातो सलाम के बाद मुसाफा किये और गला मिले. नमाज से पारिग होकर एक दूसरे को सेवईयां खाये और खिलाये साथ ही कुर्बानी का रूक्न अदा किया गया.

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का मानसून अनुमान हुआ फेल, फिर भी केरल में खूब हो रही झमाझम बारिश, नए अपडेट का अभी करना होगा इंतजार

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल