महिला पर जानलेवा हमला

बरवाडीह: महिला पर जानलेवा हमला, तीन वर्षीय बच्चे को जंगल में छोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार 

महिला पर जानलेवा हमला करने और उसके तीन वर्षीय बच्चे को जंगल में छोड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

By Dipali Kumari
बरवाडीह: महिला पर जानलेवा हमला, तीन वर्षीय बच्चे को जंगल में छोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह थाना क्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने और उसके तीन वर्षीय बच्चे को जंगल में छोड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम ने अनुसंधान के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को महिला अपने परिचित शंकर सिंह से बरवाडीह चौक पर मिली थी. आरोप है कि शंकर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ महिला और उसके तीन वर्षीय बच्चे को मोटरसाइकिल से मनिका थाना क्षेत्र के नकटा जंगल ले गया. वहां महिला के साथ मारपीट की गयी और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने का प्रयास किया गया. महिला के बेहोश होकर गिर जाने के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गये. वहीं, उसके तीन वर्षीय बच्चे को भी जंगल में अकेला छोड़ दिया गया. घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला के बयान के आधार पर बरवाडीह थाना में कांड संख्या 52/26, दिनांक पांच अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

 दो आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले में शंकर सिंह उर्फ मंटू सिंह (30 वर्ष), पिता शंभू सिंह, थाना मनिका, जिला लातेहार तथा अमरनाथ सिंह (56 वर्ष), पिता स्व कन्हाई सिंह, निवासी अकराही, बरवाडीह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से होंडा एसपी-125 मोटरसाइकिल (जेएच03एवी-1830) और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है.

 टीम में ये अधिकारी थे शामिल 

कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग कुमार, पु.अ.नि सुनील कुमार मंडल, पु.अ.नि. श्याम नारायण ओझा, स.अ.नि. संजय चौधरी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: बाबा धाम से लौट रही तेज रफ्तार पिकअप ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर, एक महिला को कुचला; मौत

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल