बसिया: सोलंगबीरा में गैर मजरूवा जमीन पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत

By Vaibhaw Vikram
बसिया: सोलंगबीरा में गैर मजरूवा जमीन पर अतिक्रमण का मामला, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
प्रखंड के सोलंगबीरा गांव में गैर मजरूवा जमीन पर अवैध अतिक्रमण का एक  मामला प्रकाश में आया है. सोमवार को इस संबंध में गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बसिया अंचल अधिकारी (CO) नरेश कुमार मुंडा से मुलाकात की और एक लिखित ज्ञापन सौंपकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की.

जबरन कब्जा करने का आरोप 
अंचल अधिकारी को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव की ही कुलेश्वरी देवी (पति: सोमा जोगी) द्वारा खाता संख्या 141 और प्लॉट संख्या 1196 की गैर मजरूवा खास जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन पर अवैध रूप से निर्माण या कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा बार-बार मना किए जाने और विरोध जताने के बावजूद आरोपी पक्ष मानने को तैयार नहीं है. थक-हारकर ग्रामीणों को कानून और प्रशासन की शरण लेनी पड़ी.

जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई: CO
मामले को गंभीरता से लेते हुए बसिया के अंचल अधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा, 'सोलंगबीरा गांव के ग्रामीणों द्वारा गैर मजरूवा जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है. अंचल प्रशासन द्वारा इस मामले की पूरी और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कानून सम्मत उचित कार्रवाई की जाएगी.' ज्ञापन सौंपने के दौरान सोलंगबीरा गांव के दर्जनों ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने प्रशासन से सार्वजनिक और सरकारी भूमि को जल्द से जल्द सुरक्षित करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: राजगंज में सांप के काटने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई