नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: बसिया थाना क्षेत्र के बांगरकेला नदी पुल पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी. स्कूटी पर क्षमता से अधिक, कुल 4 युवक सवार थे, जो कुम्हारी डोमरा बगीचा से अपने गांव टेंगरा जा रहे थे. रफ्तार तेज होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया.
ग्रामीणों की सूचना पर बसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अपने प्रशासनिक वाहन से बसिया रेफरल अस्पताल पहुँचाया. घायल युवकों की पहचान प्रकाश उरांव, प्रभु तिर्की, सुधीर उरांव और संतोष उरांव ग्राम टेंगरा के रूप में हुई है. सभी घायल युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं गंभीर रूप से घायल संतोष उरांव का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
तेज रफ्तार स्कूटी
बसिया: पुल से नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कूटी, 4 युवक घायल, एक गंभीर
बसिया थाना क्षेत्र के बांगरकेला नदी पुल पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरी.