विशेष गहन पुनरीक्षण

जोकट में बीडीओ-सीओ ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, एसआईआर अभियान में तेजी

कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे - बीडीओ नितेश भास्कर

By Pramod Kumar
जोकट में बीडीओ-सीओ ने किया मतदाता सत्यापन का निरीक्षण, एसआईआर अभियान में तेजी

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण - SIR अभियान के तहत चौपारण प्रखंड की जोकट पंचायत में प्रशासन ने निरीक्षण तेज कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और अंचलाधिकारी संजय यादव ने जोकट पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण, मतदाताओं से संपर्क और एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

प्रपत्र भरना अनिवार्य, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान बीडीओ नितेश भास्कर ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा सभी मतदाताओं के लिए एन्यूमरेशन प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं. इसमें प्रत्येक मतदाता का आवश्यक विवरण दर्ज किया जा रहा है. प्रत्येक पात्र मतदाता का यह प्रपत्र भरना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि बीएलओ कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और राजबाला वर्मा पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं.

बीडीओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है. इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपात्र मतदाताओं की पहचान कर कार्रवाई भी की जा रही है.

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है, इसलिए अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बरही में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर चोरी, खिड़की उखाड़कर उड़ाए 10 लाख के जेवरात

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल