हूल दिवस

हूल दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी BJP, 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

झारखंड भाजपा द्वारा 30 जून को अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में आयोजित होने वाले 'हूल दिवस' के भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है.

By Ark Sahuliyar
हूल दिवस को भव्य तरीके से मनाएगी BJP, 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड भाजपा द्वारा 30 जून को अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में आयोजित होने वाले 'हूल दिवस' के भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है. इसके सफल आयोजन के लिए बकायदा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है. इस आयोजन समिति में पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, अमर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी, साहेबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन एवं अनु. जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू को शामिल किया गया है.

इस संबंध में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि झारखंड के लिए इस तिथि का ऐतिहासिक महत्व है. संताल परगना और झारखंड की भूमि क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं से भरी पड़ी हैं. सन् 1855 में 30 जून के ही दिन झारखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा हूल क्रांति के अमर शहीद महानायक सिदो-कान्हो के नेतृत्व में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका गया था. चांद-भैरव, फूलो-झानो ने भी इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई. दमन और शोषण को लेकर उलगुलान का आदिवासियों का इतिहास आजादी की लड़ाई से पूर्व का है. 30 जून, 1855 को अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी समाज द्वारा फूंका गया यह बिगुल भारत का पहला स्वाधीनता संग्राम है. भारतीय जनता पार्टी ऐसे तमाम महानायकों की ऋणी है और उनके बहुमूल्य योगदान के लिए समय समय पर उनका स्मरण करती रही है. हूल दिवस को व्यापक रूप से मनाने का निर्णय उसी कड़ी का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- झारखंड के 8 जिलों में अगले 3 घंटे में आंधी, वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की सम्भावना

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल