रक्तदान शिविर

चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

युवाओं और सामाजिक संगठनों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
चाईबासा में रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी मनीष कुमार ने किया शुभारंभ

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  चाईबासा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित राजेश्वरी भवन में जिला प्रशासन के तत्वाधान और एस.आर. रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से शुक्रवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने फीता काटकर किया.इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है. उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग करता रहेगा.शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रह और जांच की व्यवस्था संभाली.कार्यक्रम में एसडीओ संजय कुमार, सीओ उपेंद्र कुमार, डीएस शिवचरण हंसदा, उद्योगपति एवं समाजसेवी मुकुंद रूंगटा, गिरधारी पारीक सहित रूंगटा ग्रुप के कर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे.

मुकुंद रूंगटा ने कहा कि समाज सेवा उनके समूह की प्राथमिकता है. रक्तदान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर मदद मिल सकेगी. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का भरोसा दिलाया. समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं प्रमाण पत्र सम्मानित कर, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: चौपारण से बिहार जा रही 864 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई