न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के चेतमा गांव में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान संतोष राम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.
प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी और बच्चे घर में नहीं थे. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की यह हत्या है या फिर आत्महत्या. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें: रातू थाना परिसर में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू