बेंगाबाद के सोनबाद आंगनबाड़ी सेंटर में &quotचुप्पी तोड़ो स्वास्थ्य रहो&quot कार्यक्रम का आयोजन

By News11 Bharat
बेंगाबाद के सोनबाद आंगनबाड़ी सेंटर में &quotचुप्पी तोड़ो स्वास्थ्य रहो&quot कार्यक्रम का आयोजन

मनीष मंडल/न्यूज11 भारत 
बेंगाबाद/डेस्क:
बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद आंगनबाड़ी सेंटर में "चुप्पी तोड़ो स्वास्थ्य रहो" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सेविका रेखा मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की. उन्होंने इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी.

कहा कि "चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो" झारखंड सरकार का राज्यव्यापी अभियान है. यह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन यानी MHM को लेकर समाज में फैली चुप्पी, शर्म और भ्रांतियों को खत्म करना है. इस अभियान की शुरुआत 28 मई 2018 को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा की गई थी. तब से हर साल 28 मई को यह दिवस मनाया जाता है.

अभियान का फोकस विशेष रूप से किशोरियों, महिलाओं, आँगनबाड़ी सेविका-सहायिका, सहिया, स्कूल की छात्राओं और SHG सदस्यों को जागरूक करना है. ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाना है. "चुप्पी तोड़ो" का मतलब है: बात करो, जानो और स्वस्थ रहो। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य, गरिमा और लैंगिक समानता तीनों को एक साथ जोड़ता है. मासिक धर्म को लेकर खुलकर बात करने से लड़कियां और महिलाएं स्वस्थ रहेंगी और समाज में बराबरी का दर्जा मिलेगा. इस मौके पर यूनिसेफ के संजय भारती, संतोष कुमार सिंह, सहायिका, सहिया सहित दर्जनाधिक किशोरी और महिलाएं उपस्थित थी. कार्यक्रम के जरिए MHM से जुड़ी गलत धारणाओं को तोड़ने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़े: घाघरा के पतागांई गांव में हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई