रिश्वत कांड

रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई  गौतम किशोर रवि से जांच एजेंसी एसीबी पूछताछ करेगी.

By Ark Sahuliyar
रिश्वत कांड: आरोपी राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि से पूछताछ करेगी ACB, कोर्ट ने दी रिमांड की इजाजत 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रिश्वत कांड मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई  गौतम किशोर रवि से जांच एजेंसी एसीबी पूछताछ करेगी. विजिलेंस की विशेष कोर्ट ने पुलिस रिमांड की इजाजत दी है. बुधवार से पूछताछ शुरू करेगी. एसीबी ने एक सप्ताह की पुलिस रिमांड की मांग की थी. मामला जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने का है. मामले में बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिंहा समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है. साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन के म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए ले लिए गए थे. सीओ के कहने पर लिए गए राजस्व कर्मचारी और दलाल ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है. एसीबी ने जाल बिछाकर राजस्वकर्मी राजेश किशोर रवि और उनके भाई गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सीओ को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था.
 
यह भी पढ़ें- चाईबासा ट्रेज़री घोटाला: आरोपी गोराचंद मरांडी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा

सीएसआर और डीएमएफटी मद में विकास के दावों पर उठे सवाल, करोड़ों के कोयला उत्पादन के बीच जर्जर सड़क-पुल