1 जून से महंगी होगी बस यात्रा, रांची-हजारीबाग समेत कई रूटों पर बढ़ा किराया.. जानें नया रेट

By Mansi Kumari
1 जून से महंगी होगी बस यात्रा, रांची-हजारीबाग समेत कई रूटों पर बढ़ा किराया.. जानें नया रेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कोडरमा और आसपास के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर हैं. 1 जून से बसों में सफर करना पहले की तुलना में महंगा हो जायेगा. कोडरमा जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली एसी और नॉन एसी बसों के किराए में 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला लिया हैं. नया किराया आज रविवार से लागू होगा.

पांच साल बाद बढ़ाया गया बस किराया
शनिवार को झुमरीतिलैया बस स्टैंड के समीप आयोजित बैठक में बस संचालकों ने सर्वसम्मति से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया. एसोसिएशन का कहना है कि डीजल, वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार वृद्धि के कारण किराया संशोधित करना आवश्यक हो गया था. इससे पहले करीब पांच वर्ष पहले बस किराए में बदलाव किया गया था.

किन रूटों पर कितना बढ़ा किराया

झुमरीतिलैया से रांची
एसी:
350 रुपये से बढ़कर 400 रुपये
नॉन एसी: 300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये

झुमरीतिलैया से हजारीबाग
एसी: 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये
नॉन एसी: 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये

झुमरीतिलैया से रामगढ़
एसी:
200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये
नॉन एसी: 200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये

झुमरीतिलैया से गिरिडीह
नॉन एसी:
200 रुपये से बढ़कर 250 रुपये

झुमरीतिलैया से नवादा
एसी:
170 रुपये से बढ़कर 200 रुपये
नॉन एसी: 150 रुपये से बढ़कर 180 रुपये

झुमरीतिलैया से चतरा
नॉन एसी:
200 रुपये से बढ़कर 220 रुपये

यह भी पढ़े: बोकारो: एलएच स्टेट के घर में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, अवैध डीजल-पेट्रोल रखने की चर्चा
 
संबंधित सामग्री

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बरवाडीह अंचल कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बारिश से हुए नुकसान की 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश

बैठक में क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई बारिश से हुए नुकसान के अलावा राजस्व से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई